
पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
पश्चिम चम्पारण जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यकर्ता सम्मान समारोह कार्यक्रम प्रखंड बगहा – 2 के नरवर- बरवल में लड्न अंसारी सेवा दल कार्यकारी अध्यक्ष के निवास स्थान पर बुधवार को किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुजफ्फरपुर के पूर्व सांसद अजय निषाद और पश्चिमी चम्पारण जिला कांग्रेस अध्यक्ष भारत भुषण दूबे रहे। कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।पूर्व सांसद अजय निषाद ने कांग्रेस कार्यकताओं को संबोधित करते हुए
कहा कि आगामी 18 जनवरी को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के पटना आगमन हो रहा है। जहां वह विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पहली बार पटना आने पर प्रदेश के हर कार्यकर्ता उत्साहित हैं। कहा कि संविधान व हर हिन्दुस्तानी की रक्षा के लिए कांग्रेस व राहुल गांधी राजनीति करते हैं। जबकि भाजपा नफ़रत व पूंजीपतियों के लिए राजनीति करती है।चार हजार किलोमीटर की कश्मीर से कन्याकुमारी तक की राहुल गांधी की ऐतिहासिक यात्रा ने प्रेम भाईचारा की पार्टी की प्रतिबद्धता को स्थापित किया है। उन्होंने देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, अंबानी, अडानी, किसान, संविधान व अंबेडकर के सम्मान आदि के मुद्दे पर मुखर रहें हैं। उनका पटना आगमन कांग्रेसी व आमजनों के लिए गौरव की बात है। वह 18 जनवरी को बापू सभागार तथा सदाकत आश्रम में स्व इंदिरा गांधी जी के नाम पर स्टाफ क्वार्टर, स्व राजीव गांधी जी के नाम पर सभागार का उद्घाटन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम में पूर्व कांग्रेस प्रत्यासी जयेश मंगल सिंह उर्फ़ जय सिंह,जिला प्रवक्ता विजय कुमार पुष्प , नरवर- बरवल पंचायत के पूर्व सरपंच बगहा दो प्रखण्ड उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर चौहान , विनय शाही, कांग्रेस नेत्री समीक्षा शर्मा, नगर अध्यक्ष तुफैल अहमद,जितेन्द्र राव, राकेश यादव, चन्द्रशेखर भारती, सुजीत कुमार सोनी, शरदा यादव, राजेन्द्र कुशवाहा, शेष चन्द यादव, हेम राज प्रसाद, चन्दा राम, हृदया गोंड, संजय बैठा, देव नाथ शुक्ला, हाजी अहमद हुसैन, रमेश राम, रामा शीष बैठा, उमेश गुप्ता, राजकिशोर यादव, पशुपति पंडित, रामप्रवेश राम, तुलसी प्रसाद, दिनेश यादव, शत्रुघ्न साह,रामा शंकर दूबे, सुधीर उपाध्याय, जावेद मियां, अबुलैश साहब वगैरह कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।