पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
मधुबनी। बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज मधुबनी के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने सूर्य उपासना के छठ महापर्व के अवसर पर विभिन्न घाटों का भ्रमण कर बताया कि साफ सफाई, नदी ,पोखरा, तालाब के तट पर लगभग पूरा हो गया है। सभी श्रद्धालुओं को पानी में न उतरने की सलाह देते हुए गुरु जी ने कहा कि, इस पर्व में नारियों की प्रधानता है।नारियों का सम्मान हमारी संस्कृति का अतिमहत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। जहां नारी की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है।
इस अवसर पर दिनेश कुमार गुप्ता ,गोपाल पांडे, सदाशिव त्रिपाठी, पीयूष त्रिपाठी ,कार्तिकेय मिश्रा ,मिंटू यादव, दीपक सैनी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
