पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
बगहा/मधुबनी। भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक जिला बगहा के महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सह ब्लॉक प्रमुख मधुबनी के द्वारा 1000 प्लस यानी 2178 लोगों को भाजपा से जोड़ने का काम करते हुए मोदी मित्र जैसे श्रेणी में अपना स्थान लाई है। साथ ही बिहार प्रदेश से विपिन कुमार 6008, राकेश चौधरी 2908 , केदार प्रसाद गुप्ता भी 6002 सदस्यता अभियान के क्रम में अपना परचम लहराने में कम नहीं है। महिल मोर्चा जिलाध्यक्ष बगहा विजया सिंह ने कहा कि इस तरह भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान में अपने भागीदारी बढ़ाते हुए बिहार प्रदेश से एक-एक करके सभी कार्यकर्ता मोदी मित्र बनने का काम करें। जिस तरह मोदी सरकार में देश उन्नति की शिखर पर पहुंच रहा है। हम भारतीय के लिए गौरव की बात है। आज पीएम मोदी का ही देन हैं जो हर लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।वही भारतीय जनता पार्टी के मधुबनी महिला मंडल मोर्चा की अध्यक्ष रीता देवी के साथ काम करने वाली महिला कार्यकर्ताओं में आशा देवी, सुमन देवी, कृष्णा देवी, नीतू देवी, ममता देवी, अमरावती देवी पूनम देवी व अन्य सारी महिलाओं के द्वारा विजय सिंह को धन्यवाद दिया गया। बता दे कि मोदी मित्र बनाने के उपलक्ष में आजकल महिलाओं का रुझान भारतीय जनता पार्टी के जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते लगाव बढ़ने लगा है,लगता है आने वाले 2025 बिहार विधानसभा का चुनाव महिलाओं के लिए कुछ खास महत्व रखेगा।
