
पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण। बबाहा 11 सितंबर।
बगहा थाना क्षेत्र के एनएच 727 मुख्य मार्ग बेलवा डूमरिया के पास बुधवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगो की मदद से 112 नंबर पुलिस को सुचना कर उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा पहुंचाया गया । जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर भेजा गया। जहां घायल व्यक्ति की सिर पर गंभीर रूप से चोट लगी है।घटना के संबंध में प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि घायल व्यक्ति चौतरवा थाना के कौलाची गांव निवासी रामजी पटेल के पुत्र सिकंदर पटेल अपनी बाइक से बेलवा डूमरिया से गुजर रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने धक्का मार कर फरार हो गया। पकडने का प्रयास किया गया। लेकिन गाड़ी चालक फरार हो गया। घायल युवक की स्थिति काफी गंभीर होने के कारण किसी प्रकार की जानकारी नहीं दे पा रहा था। उसके मोबाइल नंबर जिसके आधार पर उसके घर में जानकारी दिया गया। परिजनो से मिली जानकारी से फिल्हाल उसका इलाज गोरखपुर में चल रहा है। जहां उसका स्थिति सामान्य जनक है। जो सुधार हो रहा है।