
पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
मधुबनी 29 मार्बच 2025। बगहा अनुमंडल के मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज मधुबनी के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने बताया कि 29 मार्च 2025 का दिन खगोल विज्ञान में दिलचस्पी रखने वालों के लिए बेहद खास है। इस दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, जो एक महत्वपूर्ण घटना है। बता दें, जब सूर्य और धरती के बीच चंद्रमा आ जाता है, तो चांद के पीछे सूर्य का बिंब कुछ समय के लिए पूरी तरह से ढक जाता है। इस प्रक्रिया को ही सूर्य ग्रहण लगना कहा जाता है।
ज्योतिष शास्त्र में इसे एक महत्वपूर्ण समय माना गया है, क्योंकि इसका प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है। वहीं ग्रहण में कुछ खास कार्यों को करने की मनाही भी होती हैं। इस बार 29 मार्च को 2 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 16 मिनट तक सूर्य ग्रहण लगेगा। लेकिन यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। चूंकि यह ग्रहण मीन राशि और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में घटित होगा, इसलिए इसका ज्योतिषीय महत्व माना जा रहा है। ऐसे में आप कुछ कार्यों में विशेष सावधानी बरतें अन्यथा समस्या हो सकती है।