
संजय पांडेय वाल्मीकीनगर पश्चिमी चंपारण।
वाल्मीकिनगर से होकर गुजरने वाली गंडक नदी के संगम तट पर मंगलवार की रात्रि गंगा स्नान व भादो महीने के एकादशी और त्रयोदशी तिथि को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए लगभग 500 की संख्या में शिव भक्तों का हूजूम वाल्मीकिनगर पहुंचा। वाल्मीकिनगर पहुंचने के बाद शिव भक्तों ने पुरी रात हर हर महादेव की जयघोष व शिव का लाचारी गीत गाकर पुरे परिवेश को भक्तिमय बना दिया था। शिव भक्तों में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की संख्या देखी गई। ये शिव भक्त पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन, छोड़ादानों, चिरैया,ढाका,जिहुली पंचपकड़ी सहित अन्य जगहों से ट्रेक्टर की सवारी कर पहुंचे थे। वाल्मीकि नगर पहुंचने के बाद शिव भक्तों को कई समस्याओं से जूझना पड़ा। जिन में मुख्य रूप से सोच के लिए शौचालय वह पीने के लिए पानी की खोज में इधर-उधर भटकते रहे। सबसे ज्यादा महिला भक्तों को इन परेशानियों से जूझना पड़ा। शिव भक्तों में रामेश्वर दास, मोहन श्रीवास्तव, रामेश्वर तिवारी, कौशल्या देवी, शोभा देवी ने बताया कि वाल्मीकिनगर सब तरह से ठीक है, लेकिन शौचालय व पेयजल के लिए यहां आने वाले लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। इस पर जनप्रतिनिधियों व सरकार को ध्यान देने की जरूरत है।