
भाजपा कार्यकर्ताओं ने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्वी मंडल के अध्यक्ष बनने पर उज्जवल भविष्य का किया कामना व दिया बधाई ।
गौनाहा 14 जून 2025।प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह भाजपा पूर्वी मंडuअध्यक्ष कामख्या सिंह ने समाजसेवी,जुझारू एवं संघर्षशील कार्यकर्ता शाहिद परवेज को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्वी मंडल अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। इधर शाहिद परवेज के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्वी मंडल के अध्यक्ष पद पर मनोनयन से प्रखण्ड के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का महौल है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इनके मनोनयन से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। इधर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह भाजपा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष कामख्या सिंह, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बिक्रमा चौधरी ,जिला 20 सूत्री सदस्य सूरज सहनी भाजपा कार्यकर्ता शाही चौबे, निर्मल शर्मा, कृष्णा पाण्डेय, मुन्ना जायसवाल आदि ने शाहिद परवेज को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्वी मंडल अध्यक्ष
बनने पर बधाई देते हुए कहा कि इनके मनोनयन से पार्टी मजबूत होगी। ये सामाजिक कार्यकर्त्ता है और इनकी एक अलग पहचान है। जिसका लाभ पार्टी को मिलेगा। वही
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्वी मंडल अध्यक्ष बनने के बाद शाहिद परवेज ने संगठन कि मजबूती और पार्टी के विचार धारा को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। वही आगे उन्होंने बीस सूत्री अध्यक्ष सह भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष कामख्या सिंह को धन्यवाद दिया।