
पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण। बगहा 27 जुलाई।राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डा. दिलीप जायसवाल को बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर मधुबनी प्रखंड प्रमुख सह महीला मोर्चा जिलाध्यक्ष बगहा विजया सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है। कहा है कि डा. जायसवाल के नेतृत्व में पार्टी को लंबी ऊंचाई प्राप्त होगी। डा. दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में पार्टी नयी जोश, जज्बा व ऊर्जा के साथ कार्य करेगी। विजया सिंह ने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा है कि डा. दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता विपक्ष के मिशन झूठ, फरेब, अफवाह व प्रपंच की साजिशों को नाकाम करेंगे। कहा है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के नए बिहार प्रदेश अध्यक्ष बिहार में भाजपा के संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे और केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार व बिहार की एनडीए सरकार द्वारा संचालित हो रहे विकास योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाने में सफल होंगे। विधानसभा चुनाव के दौरान नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ता विपक्षी दलों की सभी साजिशों को नाकाम कर देंगे और एक बार फिर बिहार में एनडीए का परचम शान से लहराएगा।डा. दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में बिहार में भाजपा और ज्यादा मजबूत होगी। बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में एनडीए का परचम लहराएगा।