
पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
बगहा 07 भी।
बगहा अनुमंडल के तिरहुत मुख्य गंडक नहर में मंगलवार को पानी आने से फ़सल के लिए संजीवनी बना,नहर में पानी देख किसानो में खुशी की लहर है। विदित हो की चिलचिल्लाती गर्मी में किसानों को फसल में पटवन के लिए पानी की किल्लत हो रही थी। नदी तालाब जल स्रोत के सभी संसाधन ठप होने के कगार पर थे। सिर्फ बोरिंग ही फ़सल के लिए संसाधन बना था।नहर में पानी नहीं आने से जिससे गन्ना, मका, गर्मा धान,मूंगफली आदि फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को पानी के भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा था, जो मंगलवार को नहर में पानी देख किसानों के चेहरे खिल उठे है।किसान दीनानाथ चौधरी, शंभू यादव, मनोज सिंह, सुभाष चौधरी, कृपाशंकर पटेल,मदन राम, मिथलेश मल्ल अखिलेश्वर चौधरी आदि का कहना है कि इस चिल चिल्लाती गर्मी में नहर में पानी आ जाने से गन्ना और गरमा धान सहित सभी फसलों को संजीवनी के रूप में नहर से पानी ससमय मिला है। साथ ही मवेशी और जलीय जीव जन्तु के लिए भी राहत की सांस मिल गई। विदित हो कि उक्त नहर बाल्मीकि नगर गंडक बैराज से होते हुए बगहा अनुमंडल के प्रखंड बगहा एक व दो,लौरिया प्रखंड और बेतिया जिला सिंचित करते हुए पूर्वी चंपारण जिला क्षेत्र में सिंचाई बहाल होता है। नहर में पानी आ जाने से सभी किसानों को फायदा मिलेगा।