
संजय साह वाल्मिकीनगर पश्चिमी चंपारण।
बगहा पुलिस जिला के नवागत पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने रविवार को वाल्मीकिनगर पहुंचे, और वाल्मीकिनगर थाने का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज द्वारा थाना परिसर की बारीकियां से निरीक्षण करने के उपरांत थाना में उपस्थित अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। जिनमें मुख्य रूप से पेंडिंग पड़े मामलों के निपटारा सहित अभिलेखों का संधारण करना रहा। उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को बिना किसी झिझक किसी भी परिस्थिति में अपनी समस्याओं को बताने की बात कही। उन्होंने पुलिस पब्लिक के रिश्ते को मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार, जय नंदन कुमार पंकज कुमार सहित अन्य पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।