
पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
बगहा 25 सितंबर।अपर समाहर्ता बेतिया राजीव कुमार सिंह ने अंचल कार्यालय बगहा एक में बुधवार को डीसीएलआर,अंजालिका कृति,सीओ नर्मदा श्रीवास्तव सहित सभी राजस्व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक किया।इस दौरान सभी को जमीन संबंधित सभी कामों को बिंदुवार जानकारी दी गई।समीक्षा में काम में लक्ष्य से बहुत कम पाया गया।दाखिल-खारिज,परिमार्जन सहित अन्य काम लंबित मिले।अभियान बसेरा आदि के कामों को निर्धारित किया गया है।सभी को 15 दिनों के अंदर सभी को सभी हल्का कर्मचारियों का टार्गेट दिया गया है।निर्धारित समय में लक्ष्य को पूरा नहीं करने पर कठोर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।किसान,भूमिधारकों को ससमय काम निष्पादन के लिए सभी को आदेशित किया गया है।अवैध उगाही करने वालों पर कार्रवाई करने को कहा गया है।इसके साथ ही काम को कैसे करना है,सभी को बिंदुवार जानकारी दी गई है।बगहा एक अंचल में लगातार दाखिल-खारिज परिमार्जन आदि काम लगातार लंबित चल रहें है।वही जहाँ सर्वे के लिए लोग परेशान है।इसको देखते हुए बगहा एक जदयू प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने मुख्यमंत्री सहित राजस्व भूमि सुधार मंत्री को भी आवेदन देते हुए सरकार को बदनाम करने का आरोप अंचलाधिकारी पर लगाया है।हाल में ही लोक निवारण शिकायत अनुमंडल कार्यालय में सरकारी जमीन का खाता बदल कर दाखिल खारिज करने के मामले को लेकर पूर्व सीओ अभिषेक आनंद पर कार्रवाई करते हुए प्रपत्र क गठित करने का आदेश दिया गया है।लगातार शिकायतों के बाद जांच भी लगातार किया जा रहा है।इस कड़ी में विधायक,एमएलसी भी अंचल की जांच कर चुके है।इसे देखते हुए एडीएम ने समीक्षा बैठक करते हुए सभी को 15 दिन का समय कार्यो के निष्पादन के लिए दिया है।बैठक में सभी संबंधित कर्मी,अधिकारी शामिल थे।