
पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण। बगहा 14 अगस्त।
बगहा नगर और बगहा एक प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी द्वारा गुरुवार को बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर प्रखण्ड मुख्यालय बगहा एक पर धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बगहा प्रखण्ड अध्यक्ष दिनेश यादव ने किया। जबकि संचालन बगहा नगर अध्यक्ष तुफैल अहमद द्वारा किया गया।कार्यक्रम में जिला के नियुक्त प्रभारी हरिअक्ष कमल तिवारी व रामानुज मिश्रा उपस्थित थे।बिहार प्रदेश प्रतिनिधि बगहा नगर पुर्व उप सभापति जितेन्द्र राव ने कहा कि 2005 में सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा की मांग केन्द्र सरकार से किया था। जिस पर तत्कालीन कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने देश के पिछड़े राज्यों को सहायता देने हेतु रघुराम राजन समिति का गठन कर उसे विभिन्न मापदंदो का इस्तेमाल कर पिछड़े राज्यों की पहचान के लिए तरीके सुलझाने को कहा गया था। लेकिन नीतीश कुमार का एनडीए में शामिल होने के बाद यह मुद्दा ठंडे बस्ते में डाल दिया गया, क्यों कि नीतीश कुमार की मांग को केन्द्र सरकार ने सिरे से खारिज इस आधार पर किया कि बिहार इसके लिए आवश्यक शर्तें पुरा नही करता है। बगहा नगर अध्यक्ष तुफैल अहमद ने कहा जबकि विशेष राज्य के लिए इसका बीजारोपण बिहार झारखंड विभाजन के समय ही हो गया था।जब बिहार की सारी खनिज संपदा झारखंड में चलीं गईं थीं। इस मुद्दे को सभी राजनीतिक दलों ने भी विशेष राज्य का दर्जा की मांग का समर्थन कर चुकी हैं। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए दलीय राजनीति से हमें उपर उठना होगा। बिहार के सभी दलों को एक साथ खड़ा होना होगा। चाहे वह पक्ष के हो या विपक्ष के कांग्रेस पार्टी बिहार में इस के लिए हर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। प्रखण्ड अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी संसद में विशेष राज्य का दर्जा का मांग उठाया और उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर अब सड़कों पर इसकी लड़ाई लड़ी जाएगी। कार्यक्रम में हरिचंद पांडेय, हेमराज प्रसाद, हरेन्द नाथ पाण्डेय, मोहन चौधरी, उमेश यादव, अशोक प्रसाद, दीनानाथ गोंड, राजीव कुमार यादव, दिवाकर मिश्रा, बिहारी मियां, पिंटू कुमार, शत्रुध्न कुमार साह,अरविंद कुमार राय, सुधीर कुमार उपाध्याय, चन्दा देवी, गायत्री देवी, भुवनेश्वर मिश्रा, मो अफजल, सुजीत कुमार सोनी, नन्द लाल यादव, मुख्तार मियां , मुकेश प्रसाद तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।