
पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
बगहा अनुमंडल के प्रखंड बगहा एक के मारवाड़ी धर्मशाला में मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में जदयू और भाजपा के नेता और कार्यकर्ताये एक साथ मौजूद थे। जहां आगामी लोकसभा चुनाव में बाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर एनडीए की जीत दर्ज करने को लेकर कार्यकर्ताओं ने एक साथ हामी भारी।इस कार्यक्रम में बाल्मीकि नगर के सांसद सुनील कुमार, बाल्मीकि नगर के विधायक रिंकू सिंह, बगहा विधायक राम सिंह , एमएलसी भीष्म सहनी , जदयू नेता राकेश सिंह, दयाशंकर सिंह, भाजपा नेता भूपेन्द्र नाथ तिवारी, पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह, मधुबनी प्रखंड प्रमुख सह महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजया सिंह, मनोज सिंह, भाजपा नेता तुषार सिंह, रितु जयसवाल,हृदया दुबे, विनोद कुमार कुशवाहा, विजय पांडेय, अचिंत्य लल्ला, जितेंद्र राव, दीपक सिंह उर्फ मुन्ना सिंह आदि समेत इस कार्यक्रम में मौजूद थे। सभी ने बाल्मीकि नगर लोकसभा सीट से सांसद सुनील कुमार को जिताने की बात कार्यक्रम में कहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी भीष्म साहनी,बगहा विधायक राम सिंह और वाल्मिकीनगर विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने वाल्मिकीनगर लोकसभा क्षेत्र के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए के सांसद सुनील कुमार को पुनः भारी मतों से विजयी बनाने की अपील कार्यकर्ताओं से की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मिशन 2024 लक्ष्य 400 पार को सफल बनाने और सांसद सुनील कुमार को पुनः भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।एक बार फिर मोदी सरकार की हुंकार भरी।