पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
बगहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनकल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना, उज्ज्वला योजना सहित कई योजनाओं से महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में बल मिला है। महिलाओं ने इन योजनाओं को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया है। विशेषकर महिलाओं के लिए लागू योजनाओं ने उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया। इसी क्रम में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी राम सिंह के जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने उन्हें विजयश्री का आशीर्वाद दिया। उपस्थित महिलाओं का कहना था कि सरकार की जनहित योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुँचा है, जिसका असर चुनाव परिणामों में स्पष्ट दिखेगा। भाजपा प्रत्याशी राम सिंह ने बगहा विधान सभा क्षेत्र संख्या-04 अंतर्गत इंग्लिशिया, बिशुनपुरवा, परसौनी,पतिलार, रतवल,नवगवां, बरवा सहित कई गांवों में जनसंपर्क किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित रहे और लोगों से एनडीए प्रत्याशी को समर्थन देने की अपील की।
