
पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
बगहा पुलिस जिला में शुक्रवार को विगत 24 घंटा में 3 अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है।कुल- 09 वारंटो का निष्पादन किया गया हैं। जहां जमानतीय 02,अजमानतिय 07 का निष्पादन किया गया है।उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज ने दिया है। उन्होंने बताया कि सेमरा थाना द्वारा अन्य काण्ड में 02 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। भैरोगंज थाना द्वारा अन्य कांड में 01 अभियुक्त को गिरफतार कर जेल भेजा गया।एसपी ने बताया कि बगहा पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु वाहन जॉच किया गया।जॉच के क्रम में रामनगर थाना द्वारा-11,000, यातायात /भैरोगंज थाना द्वारा-35,000, बगहा थाना द्वारा 7,00,चौतरवा थाना द्वारा-17,000, पठखौली थाना द्वारा-6,000, इस प्रकार कुल-89,000 रूपये का जुर्माना लगाया गया।