
पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
बगहा पुलिस जिला द्वारा विगत 24 घंटा मे सोमवार को 8 अभियुक्तो की गिरफ्तारी की है।11 वारंट का निष्पादन किया गया है।जिसमें जमानतीय 2 व अजमानतीय 9 है। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने 18 मई को प्रेस रिलीज जारी करके दिया हैं।उन्होंने बताया कि रामनगर थाना द्वारा शराब कांड में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।चौतरवा थाना द्वारा शराब कांड में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। नदी थाना द्वारा शराब कांड में 3 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, वही 1 कार की गई बरामद।धनहा थाना द्वारा वारंट में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पटखौली थाना द्वारा शराब कांड में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।एसपी ने आगे बताया कि बगहा पुलिस द्वारा 17 मई को अपराध नियंत्रण हेतु वाहन जांच किया गया।जांच के क्रम में पटखौली थाना 32,000, यातायात थाना 33000, बगहा थाना 25000, चौतरवा थाना 27,000, रामनगर थाना 175000, धनहां थाना 9,000 इस प्रकार कुल-1,43500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनज़र सुरक्षा की दृष्टिकोण से शुक्रवार को बगहा पुलिस जिला के इंग्लिशिया में बनाए गए चेकपोस्ट का निरीक्षण किया गया। वहीं सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत वाहन चेकिंग किया जा रहा है।छोटे- बड़े वाहनों की गहन तलाशी करने के बाद उनके कागजातों की जांच पड़ताल की जा रही हैं।