
पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
बगहा 01 अक्तूबर। एलआईसी शाखा बगहा में सन 1996 से पदस्थापित एलआइसी विकास अधिकारी अशोक कुमार का मंगलवार को विधाई समारोह किया गया। इस दौरान सभी एलआईसी अभिकर्ता मौजूद रहें। शाखा प्रबंधक नवीन कुमार और अभिकर्ताओं ने विकास अधिकारी अशोक कुमार को अंग वस्त्र और फूल माला पहना कर बुके व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विकास अधिकारी अशोक कुमार ने सभी अभिकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है जब मैं यहां नौकरी करने के लिए आया तो उस समय बगहा में अपराध चरम सीमा पर था। इसके बारे में लोगों को बहुत कम ही जानकारी थी। उस स्थिति में मैं यहां काम किया हूं। उसे समय का दौर आज का दौर बहुत अलग है, यहां पर हमारे सहयोगीयो के द्वारा हमें बहुत सहयोग रहा हैं।मैं यही कहूंगा कि कलम कभी रिक्वायरमेंट नहीं होता है मेरा कलम अभिकर्ता साथियों के लिए हमेशा चलता रहा और इन लोगों को मार्गदर्शन देता रहा। वही अभिकर्ता प्रमोद सिंह ने कहा कि सन् 1996 से आज 28 सालो तक निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए आज 2024 में सेवानिवृत हो गए। इनके द्वारा हम सभी अभिकर्ताओ को जो स्नेह प्रेम मिला है उसे कभी भूलाया नहीं जा सकते। सभी अभिकर्ताओं ने विकास अधिकारी अशोक कुमार को अच्छा स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की।इस दौरान अभिकर्ता प्रमोद सिंह, अर्जुन कुमार, सत्येंद्र मिश्रा एका आनंद सिंह, विनोद चौधारी, तरुण कुमार, मनोहर प्रसाद, रविरंजन मिश्रा, महेश्वर पाण्डेय, अशोक कुमार वर्मा, रानाप्रताप चौधरी आदि समेत अभिकर्ता मौजूद थे।