
पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
बगहा तिरुपति चीनी मिल परिसर में रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बाल्मीकि नगर के लिए बड़ा ऐलान कर दिया। तेजस्वी यादव ने बताया कि अगर जनता 2025 में इंडिया गठबंधन पर भरोसा जताती है,तो बगहा को रेवेन्यू जिला बनाया जाएगा। वही तेजस्वी यादव ने बताया कि महात्मा गांधी को महात्मा बनाने वाली चंपारण की धरती को नमन है।देश की आजादी में अग्रिम भूमि का निभाने वाली चंपारण में बदहाली,पलायन,बेरोजगारी का सबसे बड़ा कारण डबल इंजन की सरकार है। देश में पिछले 10 सालों से तो वहीं राज्य में 17 साल से एनडीए की सरकार ने चंपारण को बदहाली के सिवा और कुछ नहीं दिया है। बाल्मीकि नगर की जनता लोकसभा चुनाव में दीपक यादव पर भरोसा जताती है इंडिया गठबंधन को मजबूत करती है,तो दीपक यादव के पास चंपारण को बदहाली से रोकने पलायन रोकने की सारी ब्लूप्रिंट है। वही बाल्मीकि नगर से इंडिया गठबंधन के राजद प्रत्याशी दीपक यादव ने बताया कि चंपारण से बदहाली खत्म करने, चंपारण से पलायन रोकने एवं वाल्मीकि नगर के जनता के रोजगार की व्यवस्था करने का चुनाव है। बाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र में बदलाव की लहर है। मिलन समारोह कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन सह बगहा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सह कांग्रेस नेता जयेश मंगल सिंह उर्फ जय सिंह के द्वारा बगहा को राजस्व जिला बनाने, मसान नदी का कटाव की रोकथाम, कैलाश नगर के लोगों को स्थायी हक़ दिलाने और बढ़ती बिजली बिल की समस्या को मजबूती से रखतें हुए मांग की गई।राजद के तरफ से की गई कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों की संख्या में बगहा चीनी मिल पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने मिलन समारोह को सफल बनाया।