
पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
बगहा 11 जुलाई। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला महासचिव सह मुख्य सलाहकार बच्चा प्रसाद सोनी उर्फ गुप्ताजी के आवास पर शुक्रवार को संगठन विस्तार के लिए विशेष रूप से समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता बगहा संगठन के जिलाध्यक्ष ई0 परितोष कुमार राय के द्वारा की गयी। बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष परितोष कुमार राय और प्रधान महासचिव निखिल रंजन पांडेय उर्फ नन्हे पांडेय के द्वारा संयुत रुप से पार्टी विस्तार के लिए जिलासचिव पद पर ललन चौधरी और प्रकाश तिवारी एवं बगहा नगर अध्यक्ष रंजय सोनी व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ बगहा रतनवीर खान को मनोनयन पत्र देकर नियुक्त किया गया।
जिलाध्यक्ष इंजीनियर परितोष कुमार राय ने पार्टी विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा सभा चुनाव 2025 के लिए शंखनाद की जा रही है, जिस कारण पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी उमंग और जोश से उत्साहित हैं।उन्होंने कहा कि बगहा पुलिस जिला में सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित भावना से प्रभावित होकर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एक विशेष रूप से विस्तार किया जाएगा।बैठक में शामिल सभी कार्यकर्ताओं ने लोजपा (रामबिलास) के राष्टीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान और बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के बेहतर कार्यशैली पर विशेष ध्यान रखते हुए अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर दृढसंकल्पित हुए।जिला प्रधान महासचिव निखिल रंजन पाण्डेय ने संगठन के कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए कहा कि बगहा में कई कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।
जिला कमेटी पार्टी की मजबूती और विस्तार के साथ अच्छा प्रदर्शन के लिए तत्पर हैं।उन्होंने कहा कि आगामी पार्टी के द्वारा कई सारे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना और जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी प्रभारियों का समीक्षा की जा चुकी हैं। जिस कारण सभी प्रभारियों को निर्देशित किया जा चुका है कि सभी पंचायतों में कार्यकर्ता सम्मेलन करें और बहुत जल्द पंचायत कमेटी और प्रखंड कमेटी तक के कार्यकर्ताओं की भारी से भारी की संख्या में सम्मेलन की प्रारुप तैयार की जा रही है।विभिन्न कार्यक्रमों का योजना बनाई जा रही हैं। जिसका एकमात्र उद्देश्य संगठन विस्तार और मजबूती प्रदान करना है।
आगामी दिनों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं का समीक्षात्मक कार्यक्रम किया जाना है।बैठक में सचिव उमेश दुबे के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार और मजबूती को लेकर अपना अपना विचार रखें।