
पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
बगहा अनुमंडल अंतर्गत प्रखंड बगहा एक के पतिलार पंचायत स्थित चैनपुर गांव में अचानक आग लगने से आधा दर्जन घर जलकर राख हो गई। आगलगी की घटना रविवार की देर रात्रि की है। घटना की जानकारी अग्नि शमन को दी गई। मौके पर पहुंचकर बड़ी मशक्कत के बाद और घर जलने से काबू पाया गया।
जहां आग लगने से रामेश्वर यादव, प्रभू यादव, छोटेलाल यादव,मदन यादव,भोला यादव और रोगी यादव की घर में रखा सामान अनाज,आलू, कपड़ा,बखार में रखें धान, चौकी, टेबल, बर्तन व मवेशी समेत कई सामान जल गई। वहीं आग लगने कि घटना की जानकारी मिलने पर बुधवार को भाजपा नेता श्वेतमणि सिंह उर्फ तुषार सिंह ने अग्नि पीडितों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और हर संभव सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया। मौके पर नन्हे मिश्रा, मनोज मुखिया, बबलू यादव के अलावा तमाम लोग उपस्थित थे।