
पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
बगहा।भाजपा नेता श्वेत मणि सिंह उर्फ तुषार सिंह ने बगहा विधान सभा क्षेत्र के ग्रामीण मंडल के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर 04 हज़ार प्लस भाजपा की सदस्यता दिला चुके हैं। मद्देनजर फिर भी भाजपा नेता ने सदस्यता अभियान चलाकर सैकड़ों लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू होते हुऐ बीजेपी की सदस्यता दिला रहे हैं। इस दौरान उपस्थित लोगो के बीच आगामी 2025 विधान सभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने पर विचार विमर्श करते हुए चर्चा की। उन्होने जनसभा में उपस्थित लोगों को भावपूर्ण सम्मान किया।भाजपा नेता तुषार सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता और अन्य सभी लोगो का सम्मान करना हमारे लिए गौरव का पल होगा, जो 2025 विधान सभा चुनाव में जनता के परिश्रम का फल होगा।जो विधान सभा चुनाव में प्रचंड जीत दिलाएगी। आज उसी का देन है,जो भाजपा सरकार ने प्रदेश में प्रचंड जीत दर्ज की व देश में एक बार फिर भाजपा सरकार मोदी सरकार आई। भजपा के कर्मठ नेता तुषार सिंह ने जनसंपर्क के दौरान भाजपा की नीतियों की जानकारी देते हुए बगहा विधान सभा क्षेत्र के कई गांवों में जाकर केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की। उन्होंने बताया कि भाजपा की सरकार गरीबों के हित में कई योजनाएं चला रही है, जैसे निशुल्क राशन, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड से मुफ्त इलाज और किसान सम्मान निधि।साथ ही, इस अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया और उन्हें भाजपा परिवार का हिस्सा बनने का आह्वान किया।आपको बता दें कि पीएम मोदी के निर्देश पर बीजेपा सदस्यता अभियान चला रही है। पार्टी कार्यकर्ता ना केवल गांव गांव जाकर सदस्य बना रहे हैं बल्कि पार्टी की नीतियों से भी जनता को अवगत करा रहे हैं।इस दौरान नन्हे मिश्रा, बबलू यादव, लालबाबु यादव, मनोज मुखिया, अमित सिंह आदि समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ सैकड़ों लोग मौजूद थे।