
पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
मधुबनी 21 जनवरी। यज्ञ कमेटी द्वारा लगभग -3000 कन्याओं के साथ मधुबनी के सभी सम्मानित यज्ञाचार्यो , साधु संतों , यज्ञपुरोहितो ,जनप्रतिनिधियों,समाज सेवियों और राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों तथा स्थानीय जनता जनार्दन के साथ , मधुबनी अंचलाधिकारी के द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था में कलश यात्रा यज्ञ स्थल से आरम्भ होकर मधुबनी, निबीयहवा, गदियानी ,बनवरिया, रंगललही, बिचपटवा, बगहवा,पिपरपाती होकर यज्ञ मंडप तक समाप्त हुई।
तत्पश्चात सभी कन्याओं को यज्ञ मंडप का परिक्रमा करने के बाद प्रसाद दिया गया।
कलशयात्रा में यज्ञाचार्य पंडित राजेश चतुर्वेदी ,यज्ञ कमेटी अध्यक्ष राजु यादव ,यज्ञ कमेटी संचालक शम्भू सिंह जी,यज्ञ कमेटी के अन्य सदस्य, ठाकुर रामाधार सिंह, पूर्व प्रमुख उदय प्रताप सिंह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष चन्द्र भूषण सिंह, पूर्व मंत्री राजेश सिंह जी, धुव्र दास जी, सत्यनारायण दास, मधुबनी पैक्स अध्यक्ष विकास सिंह , समाजसेवी यशवंत प्रताप सिंह ,मधुबनी मुखिया राकेश चौधरी , मधुबनी सरपंच हिरा यादव , हिन्दू युवा वाहिनी कुशीनगर के अक्षय साहनी , विश्व हिन्दू परिषद कुशीनगर के जिलाध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी ,सेवानिवृत्त प्राध्यापक नरेन्द्र सिंह जी, शिक्षक सुनील गुप्ता , मुखिया प्रत्याशी ओमप्रकाश गुप्ता , रौनक पाण्डेय,त्यागी यादव , नागेन्द्र यादव , सुभाष सिंह , बनई यादव , बृजबिहारी दास , राजेश सिंह , संजय बैठा, राम प्रताप कुशवाहा, मुन्ना साह तथा अन्य गणमान्य लोग कलशयात्रा में शामिल होकर सुशोभित किये।