
नरेंद्र पांडेय मधुबनी/बगहा पश्चिमी चंपारण।
बगहा 25 सितंबर। अनुमंडल क्षेत्र के मधुबनी में मधुबनी प्रखंड प्रमुख सह भाजपा जिला अध्यक्ष बगहा के विजया सिंह ने अपने महिला सदस्यों के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। इस दौरान प्रमुख विजया सिंह ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी अखंड भारत के लिए एकात्मवाद की प्रेरणा रहें हैं। वहीं जिस महा मानव ने अपना जीवन भारत माता के लिए समर्पित कर दिए। श्रद्धेय उपाध्याय जी जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक वाल्मीकीनगर विधानसभा की महिलाओं सहित समान्नित जनता के तरफ से नमन करती हूं। साथ ही उन्होने बताया कि विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी भाजपा के तरफ से स्वच्छता सेवा पखवाड़ा चलाने के साथ साथ। भाजपा सदस्यता लोगों को ग्रहण कराया जा रहा है। इस दौरान संध्या देवी, अनिता देवी, सुमित्रा देवी, कौशल्या देवी, आशा देवी तथा केतकी देवी सहित दर्जनों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।