
पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
बगहा।अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड रामनगर की नवगावा में रविवार को किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ जदयू की जिलाध्यक्ष विमलेंदु सिंह उर्फ मुन्ना सिंह की अध्यक्षता में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई सम्पन्न हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से अशोक यादव को किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ जदयू जिलाध्यक्ष मुन्ना सिंह ने जदयू रामनगर प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोनीत कर मनोनयन पत्र देकर व माला पहनाकर स्वागत किया।बैठक में मुख्य अतिथि जिला महासचिव मोहम्मद कलाम संचालनकर्ता के रूप में काम किया।किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुन्ना सिंह ने कहा कि अशोक यादव को जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने से जदयू कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए जदयू जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री के द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मौके पर प्रदेश महासचिव सह विधानसभा प्रभारी सत्यम पटेल, जिला उपाध्यक्ष टुन्नु पांडेय, जिला महासचिव सद्दाम हुसैन, डॉ कृष्ण कुमार पांडेय, रत्नेश पांडेय, विनोद महतो, लल्लन साह,राम भवन यादव,हरेंद्र राम और हरी सेवक राम के साथ किसान प्रकोष्ठ के तमाम साथीगण उपस्थित थे।