
पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
बगहा 03 मई 2025।अनुमंडल अंतर्गत प्रखंड बगहा एक क्षेत्र के दुर्गा माई स्थान कोल्हुआ पकड़ी पोखरा पर आयोजित 21 कन्याओं का राम जानकी सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव शनिवार को संपन्न हो गया। 21 जोड़े ने शादी के बंधन में बंध गए।एक-दूसरे का हाथ थामा। कार्यक्रम का आयोजन श्रीमद् भागवत अनाथ सेवा संस्थान कोल्हुआ के तत्वधान में किया गया। राम जानकी सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव का संस्थापक एवं व्यवस्थापक श्री श्री 108 श्री महा त्यागी भागवत दास जी फलाहारी बाबा ने बताया कि हर साल इस तरह का आनेको सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम किया जाता है।जो आज राम जानकी सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव कार्यक्रम समस्त कोल्हुआ पंचायत के समस्त ग्रामवासी के सहयोग से किया जा रहा है।बारात शिव मंदिर इनारबरवा से निकलकर शिव मंदिर कोल्हूआ होते हुए पकड़ी गांव से दुर्गा माई स्थान विवाह स्थल थाना चौतरवा के लिए सायं काल 5 बजे सभी दूल्हे रथ पर चढ़कर पहुंचे। एक ही मंच पर वरमाला का कार्यक्रम हुआ। उसके बाद पंडित जी ने विधि विधान से शादी करवाया। यह कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा। शादी के बंधन में विशाल कुमार संग कस्तूरी कुमारी, अच्छेलाल कुमार भारती संग प्रिया कुमारी, संजय मांझी संग संकेशा कुमारी,ललन कुमार संग शीला कुमारी,राकेश मुसहर संग शारदा कुमारी,अजय कुमार संग सोना कुमारी,निरंजन कुमार संग सोनम कुमारी,राजा कुमार संग माधुरी कुमारी,राकेश कुमार संग मीरा कुमारी, सुशील कुमार संग रेशम कुमारी, गुड्डू कुमार संग राधा कुमारी,गोपीचंद मांझी संग मीरा कुमारी, राकेश कुमार संग चांदनी कुमारी, मुकेश कुमार संग रंजना कुमारी, विनय राम संग सीता कुमारी, दीपक मांझी संग मनसा कुमारी, सिंहासन कुमार संग आरती कुमारी, हेमंत कुमार संग चांदनी कुमारी,संतोष कुमार संग यशोदा कुमारी, सुजीत कुमार संग माधुरी कुमारी और कृष्णा कुमार संग रिंकू कुमारी आदि समेत 21 वर – वधू ने शादी के बंधन में बंधे।शादी के बाद दूल्हा दुल्हन ने अपने पूरे परिजनों से आशीर्वाद लिया। वहीं इस कार्यक्रम को देखने आए हजारों लोगों ने सभी जोड़े को सुख शांति की कामना किया। मौके पर स्थानीय और दूर दराज के हजारों लोग मौजूद थे।