पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
बगहा 15 अगस्त। देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बगहा प्रधान महासचिव निखिल रंजन पांडेय उर्फ नन्हे पांडेय ने शुक्रवार को लोजपा (रामविलास) कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रवासियों, राज्य और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देता है। हमारे वीर सपूतों ने देश आज़ाद कराने में अपने प्राण न्योछावर कर दी।उनके बदौलत ही आज हमें आजादी मिली। मौके पर रवि सोनी, प्रखंड अध्यक्ष लोजपा अखिलेश सिंह, नवल किशोर दुबे, बालक दास,पूर्व सरपंच प्रभु राम, अमित शुक्ला, रूपेश सिंह, प्रकाश तिवारी, महामंत्री चुन्नू सिंह, पूर्व शिक्षिका पनचा पांडेय, मंजू देवी, आदित्य पांडेय, शंभू चौधरी, वोट चौधरी आदि लोगों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लोगो की उपस्थिति रही।
