
लौरिया।बीते 8 अप्रैल को कर्पूरी आश्रम में महिला कानूनगो निधि पाण्डेय से मारपीट करने वाली महिलाओं में से स्थानीय पुलिस ने सोमवार को 3 महिला को गिरफ्तार की है। तीनों महिलाओं को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। इस बाबत थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस महिला कानूनगो के साथ मारपीट करने और सरकारी कार्यों में बाधा डालने वाले नामजद आरोपितों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में 3 आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान सिसवनिया पंचायत के धांगरटोली के अखिलेश धांगर की पत्नी पूनम देवी, सुदामा धांगर की पत्नी सोनारपति देवी और सुदामा धांगर की पुत्री माया देवी को गिरफ्तार किया गया है। तीनों को जेल भेज की प्रक्रिया की जा रही है। विदित हो कि बीते 8 अप्रैल को महिला कानूनगो निधि पाण्डेय से जमीन का खाता खेसरा दूसरे के नाम पर होने से दर्जनों महिलाओं ने उनके साथ मारपीट की थी और उनका बाल खींचा था और उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया था। थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि बहुत जल्द शेष आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।