
पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
बगहा 11 अप्रल।
बगहा अनुमंडल के प्रखंड बगहा एक अंतर्गत बड़गांव पंचायत के छोटकीपट्टी निवासी वार्ड संख्या 12 सदस्य ललन यादव की आकस्मिक निधन हो गया। बगहा विधायक राम सिंह ने वार्ड सदस्य कि आकस्मिक निधन पर उनके घर पहुंचकर परिजनों के बीच शोक प्रकट कर दी सांत्वना। स्थानीय क्षेत्र के चर्चित वार्ड सदस्य कि आकस्मिक निधन पर चर्चा की विषय बना हुआ है। उनकी उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है जो अपने मृत्यु के 6 माह पुर्व पुरी तरह से स्वस्थ्य थे। वार्ड सदस्य कि निधन होने की सूचना पर उनके आवास पर बुधवार की शाम से हीं उनके शुभचिंतकों व रिश्तेदारों का आना-शुरु हुआ जो गुरुवार की सुबह तक जारी रहा। इस दौरान उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। उनके तीन पुत्र हैं। स्थानीय क्षेत्र के गणमान्य व बुद्धिजीवी वर्ग सहित तमाम लोगों ने वार्ड सदस्य कि मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। परीजनों द्वारा जानकारी प्राप्त हुई कि उनका अंतिम संस्कार गुरुवार की सुबह रजवटिया घाट पर हिंदु रीति-रिवाजो से हुई। मौके पर स्थानीय उप मुखिया भुलन साह,ललन यादव, लालाबाबू यादव, रिंकू पांडेय समेत तमाम लोग मौजूद थे।