
पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
वाल्मिकीनगर 11 अप्रेल।
वाल्मीकिनगर विधानसभा से जदयू विधायक धीरेंद्र प्रताप उर्फ रिंकु सिंह के पिता हरेंद्र किशोर प्रताप सिंह का मंगलवार के मध्य रात्री करीब 12:15 बजे हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। क्षेत्र के चर्चित संवेदक ने वाल्मीकिनगर के टंकी बाजार स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनकी उम्र करीब 75 वर्ष बताई जा रही है जो अपने मृत्यु के पुर्व पुरी तरह से स्वस्थ्य थे। तथा पिछले दिनों हीं कई धार्मिक स्थलों की यात्रा कर आये थे। विधायक के पिता का निधन होने की सूचना पर उनके आवास पर बुधवार की सुबह से हीं उनके शुभचिंतकों व रिश्तेदारों का आना-शुरु हुआ जो देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। उनके दो पुत्र हैं बड़े पुत्र महेंद्र सिंह भी पिता की तरह क्षेत्र के जाने-माने संवेदक है जबकि छोटे पुत्र धीरेंद्र प्रताप सिंह वाल्मीकिनगर विधानसभा से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। क्षेत्र के गणमान्य व बुद्धिजीवी वर्ग सहित तमाम राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने विधायक के पिता की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। परीजनों द्वारा जानकारी प्राप्त हुई कि उनका अंतिम संस्कार गुरुवार की सुबह वाल्मीकिनगर स्थित त्रिवेणी संगम घाट पर हिंदु रीति-रिवाजो से होगी।