
पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
बगहा 01 मई।
अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर बगहा अनुमंडल के प्रखंड बगहा एक अंतर्गत पतिलार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि डॉ अभिषेक मिश्रा ने अपने निवास स्थान पर बुधवार को मजदूरों को अंगवस्त्र से सम्मानित कर देश के निर्माण में श्रमिकों के योगदान को याद किया। मुखिया प्रतिनिधि डॉ अभिषेक मिश्रा ने कहा इस दिन श्रमिकों के संघर्षों को याद कर मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें जागरूक करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगुवाई में एनडीए की केंद्र एवं राज्य सरकार में मजदूर भाइयों बहनों को कई योजनाओ का सीधा लाभ मिल रहा है | संगठित और असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदुर भाइयों को श्रम विभाग में निबंधन के पश्चात उनके जीवन को सुखमय और खुशहाल बनाने के लिए सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा श्रमिक निर्माण कर्ता है।देश को आगे बढाने में श्रमिकों का विशेष योगदान रहा है | भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने में श्रमिकों की महती भूमिका है। उन्होंने श्रमिक भाइयों बहनों के श्रम को नमन करते हुए मजदुर दिवस पर सबों को शुभकामना व बधाई दी |