
थरुहट ग्रामीण क्षेत्र में पहली बार पैट्रोल पंप के खुलने से किसान सहित लोगों में हर्ष का माहौल है- केन्द्रीय मंत्री
पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
बगहा।प्रखण्ड बगहा दो के सौराहा स्थित इंडो नेपाल बॉडर सैनिक रोड पर पहला भारत पेट्रोलियम पम्प का उद्घाटन शनिवार को केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने फीता काट कर किया।प्रखण्ड बगहा 2 के थरुहट ग्रामीण क्षेत्र में पहली बार पैट्रोल पंप के खुलने से किसान सहित लोगों में हर्ष का माहौल है।
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि इस पेट्रोल पंप के चालू होने से आस-पास के किसानों के साथ राहगीरों को डीजल, पेट्रोल लेने में अब सहूलियत होगी। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को पंप मालिक ने फूल माला पहनाकर व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।मौके पर बगहा विधायक राम सिंह,जिलाध्यक्ष भाजपा अचिंत्य कुमार लल्ला,रतनपुरवा पंचायत के मुखिया सूरज सिंह,अनुपम कृष शर्मा,जय नारायण यादव सरपंच, संजय यादव, जय किशोर शाह, नरेश उरांव, रतन उरांव पूर्व मुखिया, चंद्र देव चौधरी, सुहेल शेख, शमशाद शेख, अशोक यादव, मनजीत महतो, सुभाष पासवान, महाप्रसाद यादव, रवि तिवारी, शमशाद आलम, मोहम्मद आलमगीर, मुन्ना पासवान, मनोज पासवान, प्रमोद पासवान आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।