
राष्ट्र धर्म सेवी संत मणि जी शांडिल्य चुटकी बाबाजी की अंतराष्ट्रीय ख्याति थी!-पं०भरत उपाध्याय
पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
बगहा। अनुमंडल अंतर्गत राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज मधुबनी के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने शुभाश्रम परिसर में श्री श्री 1008 मणि जी शांडिल्य “चुटकी बाबाजी”के पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि दादा जी एक छोटे-से गांव से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रामायण के माध्यम से धर्मध्वजा आजीवन फहराते रहे। उन्होंने हमेशा हमें अपने अनिवार्य कर्त्तव्यों से चाहे वह परिवार के प्रति हो, समाज के प्रति हो या अपने अंत:करण के प्रति हो जागरूक करते रहते थे।हम चुटकी बाबाजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
इस अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अखिलेश शांण्डिल्य ने कहा कि बाबू जी ने रामचरित मानस के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो ख्याति प्राप्त की, वह हमारी पूंजी है। इनके प्रेरणादायक उपदेशों और व्याखानों से सम्पूर्ण विश्व शिक्षा, संस्कार और संस्कृति को सुरक्षित रखने में मदद प्राप्त कर रहा है। उन्होंने हमेशा राष्ट्र धर्म को सर्वोपरि मानते हुए, लोगों में अपने संबोधन से देशभक्ति की ऊर्जा भरते रहे।
इस अवसर पर पंडित योगिश मणि, धीरेंद्र मणि त्रिपाठी, अधिवक्ता शीतांशु मणि, एडवोकेट प्रेम नारायण मणि त्रिपाठी, सुनील मणि त्रिपाठी, प्रेम प्रकाश यादव, जितेन्द्र यादव, सिंहासन कुशवाहा, अरविंद मणि, बाबू लाल गुप्ता, अद्वैत मणि , प्रवीण कुमार शर्मा, रामाशीष सहनी,अजरेश मणि त्रिपाठी सहित सैकड़ों लोगों ने पुष्पगुच्छ अर्पित किया।