पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ यात्रा के सौ वर्ष पूरे होने पर संघ द्वारा शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा हैं। इसी के तहत नगर के पुष्पांजलि मैरिज हॉल में प्रमुख जन संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में नगर के प्रमुख गणमान्य लोगो की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय सामाजिक सद्भाव प्रमुख श्री कृष्ण कुमार जी तथा विशिष्ट अतिथि माननीय जिला संघचालक जटाशंकर प्रसाद जी की उपस्थिति रहीं।
श्री कृष्ण कुमार जी ने अपने बौद्धिक में संघ के संस्थापक डॉक्टर केशव बलिराम जी के जीवनी पर तथा सामाजिक सद्भाव पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों को सम्बोधित किया और बताया की भारत का नागरिक भारत के लिये जीता हैं और हम सभी भारतवासी अनेकता में एकता की एक मिशाल हैं। यह कार्यक्रम पूरे देश में विभिन्न तिथियों पर आयोजित की जा रही हैं।डॉक्टर साहेब के सपनो को साकार कर उनके सपनो का भारत बनाने के लिये हर स्वयंसेवक दृढ़संकल्पित हैं।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कार्यवाह सतीश कुमार, नगर कार्यवाह प्रवीण कुमार, जिला व्यवस्था प्रमुख उमेश अग्रवाल, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि प्रमुख जितेन्द्र कुमार, दिलीप कुमार, संतोष सोनी, नितिन शाह, हिमांशु कुमार, राजीव कुमार, कमलेश कुमार,सुरेन्द्र शाही, राजेन्द्र पाठक, निशांत कुमार आदि स्वयंसेवकों की सक्रिय भूमिका रहीं।
