बरगाजवा में भीषण अगलगी, चार परिवारों के घर जलकर राख
करीब 30 बकरियों की मौत, एक भैंस झुलसी; राशन-कपड़े समेत लाखों की संपत्ति का नुकसान
पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
नरकटियागंज। बरगाजवा गांव में अचानक लगी भीषण आग से चार परिवारों के घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि घरों में सो रहे लोगों को किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचानी पड़ी। अगलगी में शकील मियां, हारून मियां, जमील मियां और वकील मियां के घर पूरी तरह जल गए।घटना में करीब 30 बकरियों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। आग की चपेट में आने से घरों में रखा राशन, कपड़ा, घरेलू सामान समेत लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवारों के सामने रहने और खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है।

अगलगी की सूचना मिलते ही विधायक संजय पांडेय मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। विधायक ने संबंधित स्तर पर आवश्यक मदद दिलाने का भरोसा भी पीड़ित परिवारों को दिया।
