पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बेतिया। साइबर थाना बेतिया द्वारा DIET, कुमारबाग में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को लेकर जागरूक किया गया तथा ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई।

साइबर थाना की टीम ने फर्जी लिंक, संदिग्ध कॉल एवं मैसेज, OTP साझा करने, बैंकिंग संबंधी धोखाधड़ी तथा अन्य साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। उपस्थित लोगों को समझाया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंक खाता संबंधी जानकारी, पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।
कार्यक्रम में सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। लोगों से अपील की गई कि साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्क रहें, जागरूक रहें और सुरक्षित रहें।
