मिथिलेश कुमार झा सुपौल
सुपौल। अखिल भारतीय योग प्रशिक्षक महासंघ की ओर से दमन कुमार को सुपौल जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव आचार्य विपिन पथिक की ओर से उनकी नियुक्ति का पत्र जारी किया गया। नियुक्ति के बाद संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और योग प्रशिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।दमन कुमार वर्तमान में सुपौल जिले में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर योग प्रशिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। जिला अध्यक्ष के रूप में उन्हें जिले के सभी योग प्रशिक्षकों के बीच संगठन की गतिविधियों एवं आवश्यक सूचनाओं को पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।महासंघ की ओर से बताया गया कि दमन कुमार जिले के योग प्रशिक्षकों और राज्य पदाधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करने का कार्य करेंगे। इसके साथ ही संगठन की गतिविधियों को जिले में प्रभावी ढंग से संचालित करने और योग प्रशिक्षकों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को संबंधित पदाधिकारियों तक पहुंचाने में भी उनकी भूमिका रहेगी।नियुक्ति पर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य सुनील यादव, राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अक्षय सिंह कठेरिया और राष्ट्रीय महासचिव आचार्य विपिन पथिक सहित अन्य पदाधिकारियों ने दमन कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।अपनी नियुक्ति पर दमन कुमार ने महासंघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने सभी योग प्रशिक्षकों को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने और आपसी समन्वय बढ़ाने की बात कही।
