मिथलेश झा सुपौल।
सुपौल। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्यूलर) सुपौल के तत्वावधान में 3 अक्टूबर को पार्टी के संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुंदरपुर, सुपौल में किया गया।
इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जीतन राम मांझी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्याम कुमार सादा, जिला प्रधान महासचिव प्रदीप सादा, जिला प्रवक्ता हृदय सादा, एससी/एसटी जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सादा एवं जिला सचिव चन्द्रहास शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
