नेपाल में आयोजित इंडो-नेपाल होम्योपैथिक सम्मेलन में मिला सम्मान, बगहा का बढ़ाया गौरव
(पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार)
बगहा। कैंसर चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान के लिए बगहा के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. पदम भानु सिंह को अंतरराष्ट्रीय बुद्ध शांति अवार्ड से सम्मानित किया गया। एक नवंबर को नेपाल के सिद्धार्थनगर स्थित मौर्या होटल में आयोजित इंडो-नेपाल होम्योपैथिक सम्मेलन में नेपाल सरकार के स्वास्थ्य मंत्री दीपेन्द्र कुमार और भारत सरकार के होम्योपैथिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष रामजी सिंह ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।सम्मेलन में भारत और नेपाल के होम्योपैथिक चिकित्सकों, विशेषज्ञों एवं प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान चिकित्सा पद्धति के विकास, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और होम्योपैथी की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।डॉ. सिंह को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिले इस सम्मान को चिकित्सा के क्षेत्र में उनके योगदान की पहचान के रूप में देखा जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि पर चिकित्सा जगत के लोगों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए इसे बगहा के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
