24 नवंबर को लौरिया के बहुअरवा में आयोजित होगा सुशासन दिवस : नीतीश संवाद कार्यक्रम
(पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार…….
बगहा। आगामी 24 नवंबर 2026 को लौरिया के बहुअरवा में प्रस्तावित जदयू के सुशासन दिवस : नीतीश संवाद कार्यक्रम की सफलता को लेकर गुरुवार को बगहा नगर के मकौली स्थित वार्ड संख्या-2 में जनता दल (यू) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष जुगनू आलम ने की, जबकि संचालन नगर प्रवक्ता विजय चौधरी ने किया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधान पार्षद भीष्म सहनी शामिल हुए। वहीं जिला की ओर से नियुक्त नगर कार्यक्रम प्रभारी लाल बाबू पटेल, राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य वीरेंद्र कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष विजय पांडेय एवं महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष आरती देवी सहित कई पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

इस दौरान अशोक पटेल, राजेश प्रसाद, भुवनेश्वर नाथ पाठक, दूधनाथ कुशवाहा, कयूम अंसारी, विराट नारायण चौधरी, आदर्श शुक्ला, संजीव ठाकुर, महेंद्र गोंड, रामाशीष पटेल, उमाशंकर साहनी, लप्पू यादव एवं लक्ष्मीना देवी ने अपने विचार और सुझाव रखे।बैठक में नीतीश संवाद कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के साथ बगहा नगर के विभिन्न वार्डों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यक्रम की सफलता के लिए आपसी समन्वय के साथ जनसंपर्क अभियान तेज करने पर जोर दिया।जुगनू आलम ने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने और इसे सफल बनाने की अपील की।
