पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
बगहा।शुक्रवार को करवा चौथ पर सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखकर पति की दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा कर उनसे आशीर्वाद मांगा। महिलाओं ने कई जगहों पर सामूहिक रूप से भी पूजा-अर्चना की।सुहागन महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाले व्रत में से एक करवा चौथ का व्रत है। करवा चौथ के मौके पर सुबह से ही विवाहित महिलाएं इस पर्व की तैयारी में लग गई थीं। महिलाओं ने पूरा दिन साज-सज्जा, पूजन की तैयारियों में व्यतीत किया। श्रृंगार कर सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ व्रत की कथा सुनीं। शाम को सुहागिन महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देने के साथ छलनी से पति का दीदार कर व्रत तोड़ी। करवा चौथ के व्रत को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
