
पंचानन सिंह पश्चिमी चंपारण।
बगहा।अनुमंडल अंतर्गत प्रखंड बगहा एक के चौतरवा कोर्ट माई स्थान परिसर में गुरुवार को जदयू कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न की गई। बैठक की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बगहा एक जीतेन्द्र प्रसाद जयसवाल ने की। संचालन जदयू के वरीय नेता अशोक कुमार यादव ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी अनील कुमार रहे। बैठक में पंचायत स्तर पर बुथ कमिटी सशक्त बनाने पर जोर दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए जदयू के जिला महासचिव ओमप्रकाश शाही ने कहा कि प्रदेश से मिले आदेश के आलोक में प्रखंड बगहा एक के सभी बुथों पर बीएलओ 2 नामित करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। तथा बैठक में उनके कार्यो और दायित्वों का उन्हें अवगत कराया गया। विधानसभा प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक हम पंचायत स्तर पर बुथ कमिटी मजबूत नहीं बनायेंगे, तब तक संगठन की संगढात्मिक ढांचे सशक्त नहीं होगी। उन्होंने जदयू संगठन से महिला पुरुषों और नवयुवकों को जोड़ने की अपील बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत स्तरीय बुथ कमिटी को सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि जब तक आप सभी लोग सजग नहीं होगें, तब तक संगठन मजबूत एवं धारदार नहीं होगा।
जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बगहा एक जीतेन्द्र प्रसाद जयसवाल ने भी पंचायत स्तरीय बुथ कमिटी की मजबुती पर जोर दिया। कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं, उन्होंने कार्यकर्ताओं को जागरुक करते हुए बुथ कमिटी को सशक्त बनाने की अपील की। इस अवसर पर जदयू के शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, लक्ष्मण राम, अमर चौधरी, जयचंद पांडेय,सुभाष चौधरी, मुन्ना चौधरी, प्रभु तिवारी, गोकुल पासवान, उपेन्द्र कुशवाहा, प्रकाश चौधरी, दिवाकर चौधरी समेत दर्जनों की संख्या में जदयू कार्यकर्ता शामिल थें।