
पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण। बगहा 14 अगस्त।
बगहा।सहकारिता विभाग के निर्देश पर प्रखण्ड बगहा एक अन्तर्गत नड्डा पंचायत के पैक्स गोदाम परिसर में बुधवार को पौधारोपण किया गया। पैक्स अध्यक्ष राकेश राव, प्रखण्ड बगहा दो के सिरिसिया पंचायत पैक्स अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, नड्डा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अविनाश पांडे और पूर्व मुखिया बसंत सिंह ने फलदार व छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण से प्रेम का संदेश दिया। पैक्स अध्यक्ष राकेश राव ने कहा कि पर्यावरण संतुलन को बनाये रखने के लिए सरकार विभिन्न स्तरों पर पौधरोपण अभियान चला रही है, ताकि धरती पर वृक्ष एवं हरियाली सघनता हो और ऑक्सीजन की प्रचुरता बनी रहे, वायूमंडल में पर्याप्त ऑक्सीजन से ही मानव जीवन एवं प्राकृतिक संसाधनों को बचाया जा सकता है। पूर्व मुखिया वसंत सिंह ने कहा कि पौधारोपण करना प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य होना चाहिए, वृक्ष का आकार लेने तक लगाये गए पौधे का संरक्षण करना उतना ही जरूरी है।मौके पर कई लोग मौजूद थे।