
पंचानन सिंह ब्यूरो पश्चिमी चंपारण।
जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया श्री दिनेश कुमार राय ने जिलेवासियों को रंगों के त्योहार होली की बधाई एवं शुभकामनायें दी है।जिला पदाधिकारी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि होली का त्योहार सामाजिक समरसता का प्रतीक है। होली का यह पवित्र त्योहार जिलेवासियों की जिन्दगी में खुशियों का नया रंग लेकर आयेगा। यह पवित्र त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा है कि इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि बिना किसी भेदभाव के लोग एक दूसरे के प्रति प्रेम-सद्भाव का व्यवहार रखते हैं। लोग आपस में मिल-जुलकर खुशियाँ बाँटते हैं।जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों से होली का त्योहार पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।