
पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
बगहा 29 फरवरी।बगहा प्रखंड एक के पश्चिमी टोला पिपरिया गांव में स्थित काली माई स्थान परिसर मे गुरुवार को दो दिवसीय 24 घंटे का अखंड अष्टयाम का शुभारंभ किया गया। अष्ट्याम के शुभारंभ के लिए कलश यात्रा में 501 कुवांरी कन्या सहित महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया।कलश यात्रा काली माई स्थान परिसर से गाजे बाजे व भक्ति गीत के साथ रजवटिया घाट पहुंची।जहां आचार्य धर्मेन्द्र पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल संग्रह कराते हुए वापस मां काली स्थान परिसर में सभी कलशों को विधिवत स्थापित कराया। वही गुरुवार से शुरू होने वालें दो दिवसीय अखंड अष्टयाम के आयोजन होने को लेकर गांव में भक्ति व उत्साह का माहौल बना हुआ है। वही पिपरिया मंडली के सदस्य धर्मेन्द्र मल्ल,फिरंगी पटेल, अनिरुद्ध पटेल, मोहन राम, वैधनाथ साह, उदयभान सिंह सहित अन्य भक्तों ने हरे राम हरे कृष्ण धुन से शुरुआत कर पुरा माहौल मनमोहक बना दिया।