पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
बगहा। महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी जयेश मंगल सिंह उर्फ जय सिंह ने बगहा में कई गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और कहा कि महागठबंधन को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है।बगहा में गुरुवार को लोगों से उन्होंने क्षेत्र के दर्जनों से अधिक गांवों का भ्रमण करते हुए कहा कि महागठबंधन को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी मोहल्लों में उन्हें जनता का प्यार और आशीर्वाद मिला। सभी लोगों ने उनके साथ एकजुट रहने का वादा किया। इस बार बगहा की जनता बदलाव चाहती है। वे खुद चुनाव नहीं लड़ रही है, बल्कि बगहा के लोग विकास के लिए उनके साथ मिलकर लड़ रहे हैं।

बगहा से विकसित बिहार की नींव पड़ेगी। उन्होंने लोगों से कहा कि वे सुख-दुख में उनके साथ खड़े हैं। किसी भी समय उनसे संपर्क कर सकते हैं।
