पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा।SSB 21वीं वाहिनी, बगहा में मंगलवार को दिनांक 24.08.2026 से बिहार पुलिस के 149 नव आरक्षी प्रशिक्षुओं के बुनियादी प्रशिक्षण का विधिवत रूप से कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत के द्वारा शुभारंभ किया गया।उन्होंने इस 270 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का औपचारिक शुभारंभ किया और सभी प्रशिक्षुओं को देश सेवा में प्रतिबद्ध होने हेतु मार्गदर्शन दिया।

कमांडेंट महोदय ने अपने संबोधन में कहा, यह प्रशिक्षण न केवल शारीरिक दक्षता बल्कि मानसिक दृढ़ता और अनुशासन का भी प्रतीक होगा। हमें विश्वास है कि यहाँ से प्रशिक्षित होकर ये जवान बिहार पुलिस को और अधिक सशक्त बनाएंगे।”यह बुनियादी प्रशिक्षण कुल 270 दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रशिक्षुओं को इनडोर और आउटडोर दोनों प्रकार का व्यापक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

प्रशिक्षण के दौरान जवानों को शारीरिक दक्षता, ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, फायरिंग अभ्यास, मानचित्र अध्ययन, फील्ड क्राफ्ट, जंगल वारफेयर और बाधा प्रशिक्षण के साथ-साथ कानून, मानवाधिकार, सामुदायिक पुलिसिंग, साइबर अपराध, नक्सलवाद के विरुद्ध रणनीति, आपदा प्रबंधन, आंतरिक सुरक्षा और कार्यालयीन कार्यप्रणाली से संबंधित गहन जानकारी दी जाएगी।इस अवसर पर वाहिनी के सभी अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं बिहार पुलिस के अधीनस्थ अधिकारी उपस्थित रहे।
