पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
भारतीय जनता पार्टी बगहा जिला के तत्वाधान में “” विकसित भारत संकल्प सम्मेलन “” का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय में सम्पन्न की गई। देश के यशस्वी प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक बारह वर्षों के कार्यकाल के बारह साल विश्वास के, विकास के जनकल्याण के तहत् बगहा के बुद्धिजीवियों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं और प्रबुद्ध गणमान्य लोगों के साथ चर्चा और परिचर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता , विशिष्ठ अतिथि डेयरी एवं मत्स्य मंत्री नन्द किशोर राम, विधायक राम सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का उदघाटन किया। वंदे मातरम् गान के साथ सम्मेलन का विधिवत् शुभांरभ की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, मंत्री नन्द किशोर राम, बगहा के विधायक राम सिंह ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 साल बेमिसाल की कार्यों की सराहना करते हुए धन्यवाद दी। जिलाध्यक्ष अचिंत कुमार लल्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र नाथ तिवारी, रविन्द्र श्रीवास्तव, मधुकर राय, एस टी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन राय, मनोज कुमार सिंह, महेंद्र भारती, अजया राय सहीत कई नेताओं ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के बारह वर्षों के कार्यकाल की चर्चा करते हुए भाजपा और देश के विकास के लिए सबके सराहनीय योगदान के लिए धन्यवाद दिया।
बड़गांव में अमर सिंह ने मंत्री का किया भव्य स्वागत
बड़गांव में पूर्व मुखिया सह भाजपा के युवा नेता अमरेश्वर सिंह उर्फ अमर सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता का फुल माला पहनाकर भव्य रूप से स्वागत करते हुए अंगवस्त्र से सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अचिंत कुमार लल्ला ने की, संचालन सुजीत चौरसिया ने किया। सम्मेलन को रितु जयसवाल, वीरेंद्र तिवारी, संजय सिंह, पारस बैठा, रश्मी रंजन, सुषमा सिंह, रामचंद्र सिंह, बब्लू मिश्रा, निप्पू पाठक समेत दर्जनों की संख्या में लोगों ने संबोधित किया। बड़गांव में मुखिया नीतेश राव, मुखिया प्रतिनिधि आनंद शाही, समाजसेवी दीपू सिंह, मंडल अध्यक्ष दीपू शाही, सरपंच अरुण कुमार वर्मा, उपेन्द्र कुशवाहा समेत दर्जनों की संख्या में लोगों ने फुल माला पहनाकर कर मंत्री का भव्य स्वागत किया।
