(पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार………
गौनाहा। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर प्रखंड गौनाहा की पंचायत गौनाहा अंतर्गत स्वच्छता पर्यवेक्षक बुद्धेश्वर प्रसाद उर्फ अमित कुमार गुड्डू की अगुवाई में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगुराहा के छात्र-छात्राओं एवं जीविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली को जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक शशेन्द्र कुमार, एसएसबी के एसआई (जीडी) पावित्रा कुमार शर्मा, एएसआई साजन कुमार नाथ, फॉरेस्टर उदित शर्मा, अंकुश कुमार एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान प्रतिभागियों ने ‘मन का मंदिर देवालय, तन का मंदिर शौचालय’, ‘स्वच्छता अपनाएंगे, जीवन सुरक्षित बनाएंगे’ और ‘नारी का सम्मान करो, शौचालय का निर्माण करो’ जैसे नारों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता एवं शौचालय के नियमित उपयोग के प्रति जागरूक किया।

रैली विद्यालय परिसर से निकलकर मंगुराहा रेंज, वार्ड संख्या एक एवं दो तथा ब्रह्मस्थान होते हुए वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन क्षेत्र कार्यालय तक पहुंची। इस दौरान लोगों को खुले में शौच से होने वाले नुकसान और स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई।मौके पर शिक्षक एम. सैफुल्लाह, सुबोध कुमार, शिक्षिका संगीता कुमारी, सविता कुमारी, सबाना खातून, जीविका से गायत्री देवी, रविता कुमारी, सक्षम कुमारी, माया देवी, सोनाली कुमारी, अंबिका कुमारी सहित स्वच्छता कर्मी लहवर राम, चंदन बैठा, संतोष डोम, ग्रहण उरांव, नेहाल कुमार, दिनेश राउत एवं छात्र-छात्राएं कटरीना कुमारी, प्रियांशु कुमार, माया कुमारी, रफीना खातून आदि उपस्थित रहे।
