पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा। प्रखंड बगहा-1 अंतर्गत पिपरिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार द्वारा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को अंगवस्त्र एवं कलम देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में भारत के दूसरे राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर उनके व्यक्तित्व एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया गया। प्रधानाध्यापक ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन और बेहतर नागरिक बनने की प्रेरणा भी देते हैं।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों को अपने जीवन एवं शिक्षण कार्य में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में उत्साह और सौहार्द का माहौल बना रहा। इस अवसर पर शिक्षक धनेश्वर मिश्रा, अनुप तिवारी, शशिशेखर कुशवाहा, प्रेमनारायण मिश्रा, अजय आनंद, अखिल पाठक, प्रदीप कुमार, अनिमेष कुमार, महावीर प्रसाद, समीर प्रताप सिंह, निक्की कुमारी, प्रियंका कुमारी, रीना कुमारी, शालिनी सिन्हा, अनामिका कुमारी समेत अन्य शिक्षक- शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
