पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी जन्मदिवस के अवसर पर ‘सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष’ के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बगहा स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री जनक चमार शामिल हुए।प्रेसवार्ता के दौरान ‘सेवा संकल्प अभियान’ के उद्देश्यों, आगामी कार्यक्रमों एवं विभिन्न सेवा गतिविधियों को लेकर विस्तार से जानकारी साझा की गई।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने तथा सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक जुड़ने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जनक चमार ने अभियान के तहत आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से इसे सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित करने पर जोर दिया गया।

प्रेसवार्ता में बगहा विधायक राम सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अचिंत्य कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष रितु जायसवाल एवं ओम निधि वत्स, जिला महामंत्री सुजीत चौरसिया, मंडल अध्यक्ष राजन गुप्ता, जिला प्रवक्ता विजय साहू, आयुष पांडेय सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
